Caliber Mining IPO GMP Today : माइनिंग सेक्टर की कंपनी Caliber Mining के इश्यू को सब्सक्राइब करने की निवेशकों में होड़ लगी है। 21 जुलाई को 11 बजे तक इश्यू को 40 गुना ओवर सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसके साथ ही GMP भी मजबूत लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। Caliber Mining IPO को सभी कैटेगरी से अच्छी मांग मिली है। लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्पी अमीर निवेशकों यानी गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने दिखाई है।
कुल सब्सक्रिप्शन 40.88 गुना पहुंच गया है। इसमें रिटेल निवेशकों के रिजर्व हिस्से में 24.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, संस्थागत निवेशकों यानी QIB ने इश्यू को 2.18 गुना सब्सक्राइब किया है। जबकि, अमीर निवेशकों यानी NII/HNI ने इश्यू को 131.66 गुना सब्सक्राइब किया है। इससे साफ है कि हाई नेटवर्थ निवेशकों ने इस इश्यू पर सबसे बड़ा दांव लगाया है।
GMP क्या कह रहा है?
ग्रे मार्केट में भी Caliber Mining IPO की अच्छी मांग बनी हुई है। फिलहाल GMP 94 रुपये प्रति शेयर पर बना हुआ है। यह अपर प्राइस बैंड 424 रुपये पर
करीब 22.17% के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। मौजूदा GMP के हिसाब से इश्यू 518 रुपये तक लिस्ट हो सकता है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल बाजार की धारणा को दिखाता है। लिस्टिंग पर वास्तविक कीमत बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।
कब होगी लिस्टिंग?
कुल 450 करोड़ रुपये के इस इश्यू में 400 करोड़ रुपये फ्रेश और 50 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये जुटाए गए हैं। 402 से 424 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड वाले इस शेयर के लिए अलॉटमेंट 22 जुलाई को होगा और 24 जुलाई को हो सकती है। इश्यू से जुटाई जाने वाली कुल रकम में से 400 करोड़ रुपये कंपनी को मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और कारोबार के विस्तार में करेगी।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : SBI Funds Management : 574 का शेयर 613 पर लिस्ट, ब्रोकरेज ने बताया और कितना मुनाफा देगा?
डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
