मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा! इस फसल पर एमएसपी 275 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा

जूट की खेती करने वाले किसानों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट समिति ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Prices) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कच्चे जूट (TD-3 ग्रेड) का एमएसपी 5,925 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो उत्पादन लागत पर 61.8 प्रतिशत का लाभ सुनिश्चित करता है।

msp for raw jute

मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा (iStock)

275 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

सरकार ने यह MSP 2018-19 के बजट में घोषित नीति के अनुरूप तय किया है, जिसमें कहा गया था कि MSP कम से कम देश के औसत उत्पादन लागत का 1.5 गुना होना चाहिए। इस बार का MSP पिछले मार्केटिंग सीजन 2025-26 के मुकाबले 275 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है।

End of Feed