Airport: कोटा-बूंदी में बनेगा नया एयरपोर्ट, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

Kota-Bundi Airport: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में 1,507 करोड़ रुपये की लागत से नया एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी दी। यह परियोजना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की आंतरिक संसाधनों से वित्तपोषित होगी और 24 महीनों में पूरी होने का लक्ष्य है।

Kota-Bundi Airport: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राजस्थान के कोटा-बूंदी क्षेत्र में नया एयरपोर्ट बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,507 करोड़ रुपये है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी दी।

Kota Bundi Airport

राजस्थान में बनेगा नया एयरपोर्ट (तस्वीर-istock)

परियोजना का उद्देश्य और समयसीमा

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह नया एयरपोर्ट क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। परियोजना का निर्माण 24 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वित्तीय व्यवस्था भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के आंतरिक संसाधनों से की जाएगी।

End of Feed