Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। करीब 11 दिनों से गिरावट का रूख है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 98946 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 111194 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट | दोपहर का रेट | शाम का रेट |
| सोना 24 कैरेट | 99168 रुपये प्रति 10 ग्राम | 98803 रुपये प्रति 10 ग्राम | 98946 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 98771 रुपये प्रति 10 ग्राम | 98407 रुपये प्रति 10 ग्राम | 98550 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 90838 रुपये प्रति 10 ग्राम | 90504 रुपये प्रति 10 ग्राम | 90635 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 74376 रुपये प्रति 10 ग्राम | 74102 रुपये प्रति 10 ग्राम | 74210 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 58013 रुपये प्रति 10 ग्राम | 57800 रुपये प्रति 10 ग्राम | 57883 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 113625 रुपये प्रति किलो | 111225 रुपये प्रति किलो | 111194 रुपये प्रति किलो |
पिछले दिन क्या थे सोने-चांदी के भाव
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये टूटकर 1,00,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 450 रुपये गिरकर 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रहा। सोमवार को यह 1,00,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत मंगलवार को 1,000 रुपये घटकर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। पिछले सत्र में चांदी 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.15 प्रतिशत बढ़कर 3,337.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हाजिर चांदी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38.09 डॉलर प्रति औंस पर रही।
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई शांति वार्ता से यूक्रेन में युद्ध समाप्त होने की कुछ उम्मीद जगी है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, भारत सरकार द्वारा जीएसटी नियमों में बदलाव के कारण डॉलर : रुपये की विनिमय दर में कमजोर रुख से घरेलू सोने की कीमतों पर असर पड़ा है। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘निवेशकों का ध्यान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल संगोष्ठी में दिए जाने वाले बयान और फेडरल रिजर्व की हाल की बैठक के ब्योरे पर केंद्रित होने से सोने की कीमतें 3,380 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गईं।
वायदा बाजार में सोने के भाव
कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 44 रुपये की गिरावट के साथ 99,357 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 44 रुपये या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99,357 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 13,451 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,335.37 डॉलर प्रति औंस रहा।
वायदा बाजार में चांदी की कीमत
कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत मंगलवार को 574 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,018 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 574 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,13,018 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 15,161 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.87 डॉलर प्रति औंस रही।
