Byju Employees Salaries: बायजू ब्रांड नाम से कारोबार करने वाली प्रमुख एजुकेशन टैक्नोलॉजी कंपनी थिंक एंड लर्न ने कम वेतन पाने वाले 25 प्रतिशत कर्मचारियों का पूरा वेतन जारी कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बाकी कर्मचारियों को आंशिक भुगतान किया गया है। बायजू के प्रबंधन ने रविवार को कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा कि वैकल्पिक कोष व्यवस्था के जरिए वेतन भुगतान किया गया है। इससे पहले बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने कहा था कि कुछ निवेशकों के साथ कानूनी विवाद के चलते राइट निर्गम की राशि अलग खाते में बंद होने के कारण कंपनी अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाएगी।
Byju: बायजू ने 25% कर्मचारियों को दिया पूरा वेतन, बाकी को किया आंशिक भुगतान
- Authored by: TNN बिजनेस डेस्क
- Updated Mar 10, 2024, 07:28 PM IST
Byju Employees Salaries: बायजू के प्रमुख एजुकेशन टैक्नोलॉजी कंपनी थिंक एंड लर्न ने 25 प्रतिशत कर्मचारियों का पूरा वेतन दिया। बाकी को आंशिक भुगतान किया गया है।
End of Feed
