पहली बार खरीद रहे घर? Loan लेने से लेकर डॉक्यूमेंट्स जांचने तक, इन बातों का रखें ख्याल

पहली बार अपना घर खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपके लिए यह फैसला जिम्मेदारी भरा होगा। आपको प्रॉपर्टी , डॉक्यूमेंट्स, होम लोन, ईएमआई और खुद की सेविंग्स को लेकर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

अपना घर खरीदना हर किसी के जीवन का एक बड़ा सपना होता है। हालांकि, पहली बार घर खरीदने वालों के लिए यह फैसला जितना खास होता है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी होता है। प्रॉपर्टी की कीमत, डाउन पेमेंट, होम लोन (Home Loan) की ईएमआई और लीगल डॉक्यूमेंट्स जैसी कई बातों पर ध्यान देना जरूरी है। सही योजना बनाकर आप अपने बजट के अनुसार घर खरीद सकते हैं और भविष्य में आर्थिक दबाव से भी बच सकते हैं। अगर आप भी पहली बार घर खरीद रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं-

Buying first house checklist

पहली बार खरीद रहे घर तो इन बातों का रखें ध्यान (Photo: iStock)

सबसे पहले तय करें अपना बजट

घर तलाशने से पहले यह समझना जरूरी है कि आप हर महीने कितनी ईएमआई (EMI) आसानी से चुका सकते हैं। अपनी मंथली इनकम, मौजूदा लोन, घरेलू खर्च और बचत को ध्यान में रखकर बजट बनाएं। केवल प्रॉपर्टी की कीमत ही नहीं, बल्कि रजिस्ट्रेशन, स्टांप ड्यूटी, इंटीरियर और शिफ्टिंग जैसे अतिरिक्त खर्चों के लिए भी पैसा अलग रखें। डाउन पेमेंट (Down Payment) के लिए अपनी पूरी बचत खर्च करने से बचें, ताकि इमरजेंसी में पर्याप्त रकम उपलब्ध रहे।

End of Feed