Nykaa से सामान खरीदना हो गया महंगा, कंपनी वसूल रही कन्वीनिएंस चार्ज

Nykaa Introduces Convenience Fees: नायका फैशन पर कन्वीनिएंस चार्ज के रूप में हर ऑर्डर पर 29 रु से 99 रु तक का चार्ज लिया जा रहा है। इस शुल्क को आइटम की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए लिया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नायका वसूलने लगी कन्वीनिएंस चार्ज
  • 29 रु से 99 रु तक का लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
  • मेन प्लेटफॉर्म पर इस तरह की फीस लागू नहीं

Nykaa Introduces Convenience Fees: ई-कॉमर्स कंपनी नायका (Nykaa) की सीईओ अद्वैत नायर (Adwaita Nayar) के अनुसार नायका फैशन ने सभी ऑर्डर पर अतिरिक्त शुल्क लगाना शुरू कर दिया है। कंपनी हर ऑर्डर पर कन्वीनिएंस चार्ज ले रही है। इसके साथ ही नायका से सामान खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने प्रॉफिटेबिलिटी प्रोफाइल को बेहतर बनाने और कस्टमर बिहेवियर में सुधार करने के लिए यह कदम उठाया है।

कितना लग रहा चार्ज

आईएनसी 42 के अनुसार नायका फैशन पर कन्वीनिएंस चार्ज के रूप में हर ऑर्डर पर 29 रु से 99 रु तक का चार्ज लिया जा रहा है। इस शुल्क को आइटम की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए लिया जा रहा है। फिलहाल ये चार्ज नायका फैशन पर लिया जा रहा है, जबकि इसके मेन प्लेटफॉर्म पर इस तरह की फीस नहीं ली जा रही है।

End of Feed