घर खरीदने की खुशी, कहीं कर्ज के बोझ में न बदल जाए, होम लोन लेने से पहले खुद से पूछें ये 6 सवाल

Home Loan: होम लोन लेने से पहले सिर्फ EMI नहीं, बल्कि भविष्य की आय, खर्च, ब्याज दर और आपात स्थितियों का आकलन करें। सही फैसले से वित्तीय परेशानी से बचा जा सकता है।

Home Loan: घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए लिया गया होम लोन आने वाले 20 से 30 साल तक आपकी वित्तीय जिंदगी को प्रभावित करता है। अधिकांश लोग होम लोन लेते समय सिर्फ यह देखते हैं कि मौजूदा आय से EMI आसानी से भर सकते हैं या नहीं। लेकिन फाइनेशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही सवाल यह नहीं है कि आज EMI भर सकते हैं या नहीं बल्कि यह है कि क्या 10, 20 या 30 साल बाद भी यही EMI बिना तनाव के भर पाएंगे? यही असली होम लोन स्ट्रेस टेस्ट है।

Home Loan, Home Loan EMI, Affordable EMI, Home Loan Planning, Home Loan Tips, Home Loan Eligibility, Mortgage Planning, EMI Calculation

घर खरीदने से पहले सावधान! आपकी EMI भविष्य में बनेगी राहत या परेशानी, तय करेंगे ये सवाल

आज की आय नहीं, आने वाले वर्षों की तैयारी जरूरी

मान लीजिए किसी व्यक्ति की मासिक आय 1.5 लाख रुपये है और वह 42,000 रुपये की EMI आसानी से चुका रहा है। पहली नजर में यह फैसला सही लगता है। लेकिन अगले 20-30 वर्षों में नौकरी बदल सकती है, वेतन वृद्धि धीमी हो सकती है, बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की देखभाल, स्वास्थ्य खर्च और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आज आरामदायक लगने वाली EMI भविष्य में बड़ा बोझ बन सकती है। इसलिए होम लोन लेने से पहले केवल वर्तमान आय नहीं, बल्कि भविष्य की संभावित परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

End of Feed