फ्लैट नहीं मिला पर सालों से भरनी पड़ रही थी EMI, बायर्स के हक में कोर्ट ने सुनाया यह ऐतिहासिक फैसला

अगर आप भी सालों से फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। आपको पता चलेगा कि आप अपने अधिकार की रक्षा कैसे कर सकते हैं।

देशभर में लाखों खरीदार सालों से घर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह हर महीने बैंक की EMI तो भर रहे हैं लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि कब फ्लैट की चाबी मिलेगी। अब दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (Delhi District Consumer Disputes Redressal Commission) कोर्ट ने ऐसे ही एक खरीदार के हक में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। आइए जानते हैं कि कोर्ट ने क्या फैसला दिया है और इसका असर दूसरे खरीदारों पर क्या होगा?

Real Estate

फ्लैट का कब्जा नहीं मिला

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में काम करने वाली एक सरकारी कर्मचारी, श्रीमती बेक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने गाजियाबाद की एक को-ऑपरेटिव सोसाइटी में फ्लैट बुक किया था। उन्हें दिसंबर 2015 में कब्जा देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक उन्हें फ्लैट नहीं मिला। उनकी मुसीबतें तब और बढ़ गईं, जब सोसाइटी ने उन्हें 'डिफॉल्ट का नोटिस' भेजा और अतिरिक्त पैसों की मांग की। श्रीमती बेक ने जो फ्लैट बुक किया था, उसकी कीमत 28,16,000 रुपये थी, लेकिन सोसाइटी ने बार-बार कीमत बढ़ा दी (जबकि ऐसा न करने का वादा किया गया था), जिसकी वजह से उन्हें 29 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान करना पड़ा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक के लोन अकाउंट में ब्याज के तौर पर एक बड़ी रकम जमा की है और अभी भी बैंक को EMI चुका रही हैं।

End of Feed