बजट 2026

Budget 2025: असल में क्या होता है केंद्रीय बजट, सरकार की कमाई से लेकर खर्चों तक का होता है बहीखाता

Budget 2025: केंद्रीय बजट भारत सरकार का फाइनेंशियल स्टेटमेंट होता है जिसमें सरकार की इनकम और खर्च का अनुमानित लेखा-जोखा होता है। यह डॉक्यूमेंट्स का एक कलेक्शन है जो सरकार के फाइनेंस की पूरी जानकारी प्रोवाइड करता है, जिसमें सरकार के इनकम सोर्सेज के अलावा कहां कितना खर्च किया जाएगा, इसकी जानकारी होती है।

Image

बजट का मतलब क्या है?

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजट के होते हैं दो हिस्से
  • खर्च और रेवेन्यू का होता है बहीखाता
  • 1 फरवरी को आएगा बजट

Budget 2025: 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। हर साल 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि असल में बजट क्या है? इसके जरिए सरकार क्या तय करती है? गौरतलब है कि भारत का केंद्रीय बजट एक रोडमैप है जो अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं, नीतियों और योजनाओं की रूपरेखा तैयार करता है। यह 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलने वाले एक वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के रेवेन्यू और खर्च का ब्यौरा होता है।

ये भी पढ़ें -

फाइनेंशियल स्टेटमेंट होता है बजट

केंद्रीय बजट भारत सरकार का फाइनेंशियल स्टेटमेंट होता है जिसमें सरकार की इनकम और खर्च का अनुमानित लेखा-जोखा होता है। यह डॉक्यूमेंट्स का एक कलेक्शन है जो सरकार के फाइनेंस की पूरी जानकारी प्रोवाइड करता है, जिसमें सरकार के इनकम सोर्सेज के अलावा कहां कितना खर्च किया जाएगा, इसकी जानकारी होती है।

इसके अलावा बजट में सरकार द्वारा लगाए गए विभिन्न टैक्स की जानकारी होती है। सभी आधिकारिक बजट दस्तावेज़ वित्त मंत्रालय की वेबसाइट पर पब्लिक के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं।

बजट के होते हैं दो हिस्से

  • रेवेन्यू रिसीट्स: इसमें टैक्स और नॉन-टैक्स रेवेन्यू शामिल हैं जो सरकार की एसेट्स या देनदारियों को प्रभावित नहीं करते हैं।
  • रेवेन्यू एक्सपेंडिचर : यह सरकार चलाने और आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए किया जाने वाला खर्च है।

राष्ट्रीय विकास का खाका होता है तैयार

केंद्रीय बजट सिर्फ एक वित्तीय दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय विकास के लिए एक खाका पेश करता है, जो तात्कालिक आवश्यकताओं को लॉन्ग टर्म के रणनीतिक लक्ष्यों के साथ बैलेंस करता है। यह सतत विकास, सामाजिक कल्याण और रणनीतिक राष्ट्रीय विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में भी बताता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article