बिजनेस

PLI Scheme: PLI स्कीम के लिए चुनी गईं वोल्टास, एमआईआरसी इलेक्ट्रॉनिक्स और यूएनओ मिंडा समेत 18 कंपनियां, 2299 करोड़ रु का है प्लान

PLI Scheme: वोल्टास, एमआईआरसी इलेक्ट्रॉनिक्स, ल्यूमैक्स और यूएनओ मिंडा समेत 18 कंपनियों को 2,299 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश के साथ एसी और एलईडी लाइट्स के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत लाभ उठाने के लिए चुना गया है।

Image

पीएलआई योजना के लिए 18 कंपनियों का चयन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • PLI स्कीम के लिए 18 कंपनियों का सेलेक्शन
  • 2299 करोड़ रु का है प्लान
  • लिस्ट में वोल्टास भी शामिल

PLI Scheme: वोल्टास, एमआईआरसी इलेक्ट्रॉनिक्स, ल्यूमैक्स और यूएनओ मिंडा समेत 18 कंपनियों को 2,299 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश के साथ एसी और एलईडी लाइट्स के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत लाभ उठाने के लिए चुना गया है। गत वर्ष अक्टूबर में तीसरे दौर में 38 कंपनियों ने इस योजना के तहत 4,121 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ आवेदन दाखिल किए थे।

ये भी पढ़ें -

18 नई कंपनियों का चयन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा, ‘‘पीएलआई योजना के ऑनलाइन आवेदन के तीसरे दौर में कुल 38 आवेदन मिले। इन आवेदनों पर गौर करने के बाद सरकार ने अनंतिम रूप से 18 नई कंपनियों का चयन किया है। इन कंपनियों में एयर कंडीशनर के घटकों के 10 विनिर्माता और एलईडी लाइट्स के आठ विनिर्माता शामिल हैं। इसके लिए 2,299 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी गई है। ’’

छह कंपनियों को मिलेगा अपग्रेड का फायदा

इसके अलावा, छह मौजूदा पीएलआई लाभार्थियों को उच्च निवेश श्रेणियों में ‘अपग्रेड’ करने के लिए अस्थायी रूप से चुना गया है। इसके लिए 1,217 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश होगा।

कम्पनियां कम्प्रेसर, कॉपर ट्यूब और हीट एक्सचेंजर

इसमें कहा गया, एयर कंडीशनर के लिए कम्पनियां कम्प्रेसर, कॉपर ट्यूब और हीट एक्सचेंजर जैसे घटकों का विनिर्माण करेंगी। इसी तरह, एलईडी लाइट्स के लिए एलईडी चिप पैकेजिंग, ड्राइवर, इंजन, लाइट मैनेजमेंट सिस्टम तथा कैपेसिटर के लिए मेटलाइज्ड फिल्म का विनिर्माण भारत में किया जाएगा।

बयान के अनुसार, ‘‘ कुल मिलाकर इन वस्तुओं के लिए पीएलआई योजना के तहत 84 कंपनियां 10,478 करोड़ रुपये का निवेश लाने वाली हैं, जिसके परिणामस्वरूप 1,72,663 करोड़ रुपये मूल्य का उत्पादन होगा।’’ (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article