Eicher Motors Share Price Target: आयशर मोटर्स का शेयर कोरोना काल में काफी गिर गया था। 3 अप्रैल 2020 को यह शेयर बीएसई पर 1266.70 रु तक गिर गया था। जबकि बीते शुक्रवार को ये बीएसई पर 3981.70 रु पर बंद हुआ। यानी इस शेयर ने 4 साल में 214.3 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा तीन गुना हो गया होगा। आयशर मोटर्स एक लार्ज कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1.09 लाख करोड़ रु है। इसका शेयर आगे भी प्रॉफिट करा सकता है।
आयशर मोटर्स ने 4 साल में पैसा किया तीन गुना
ये भी पढ़ें -
आयशर मोटर्स के लिए BUY कॉल
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट निमेष ठाकर ने आयशर मोटर्स के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 3-6 महीनों में 4600-4800 रु तक का टार्गेट दिया है। यानी ये 6 महीनों में 4800 रु तक जा सकता है। इस तरह ये मौजूदा भाव (3981.70 रु) से 4800 रु तक जाने पर 20 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
बीते हफ्ते कितना चढ़ा शेयर
- रॉयल एनफील्ड बनाने वाली आयशर मोटर्स का शेयर बीते हफ्ते 6.88 फीसदी चढ़ा
- एक महीने में ये 1.43 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में ये 17.67 फीसदी ऊपर गया है
- 2024 में अब तक इसका रिटर्न -1.33 फीसदी रहा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
