Harsh Goenka Portfolio: RPG एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भारतीय शेयर बाजार की हालिया अस्थिरता पर हास्य से भरा मगर जागरुक भरा संदेश दिया है। उन्होंने बाजार की तुलना फिल्मी सितारों सलमान खान और उदय चोपड़ा से करते हुए लिखा, "मार्केट्स आजकल फुल ड्रामा में हैं – एक दिन सलमान खान, अगले दिन उदय चोपड़ा बन जाता है। सेंसेक्स को गजब के मूड स्विंग्स हो रहे हैं!" "गिरावट में क्वालिटी स्टॉक्स मिलते हैं, पर लोग डर में गलत फैसले करते हैं"
पैनिक मत करो, निवेश करो – शेयर बाजार के असली हीरो बनो, गोयनका की सीख
गोयनका ने शेयर गिरने की तुलना क्लियरेंस सेल से की और कहा कि यही समय होता है जब अच्छे स्टॉक्स सस्ते में मिलते हैं, लेकिन लोग डरकर गलत क्वालिटी के स्टॉक्स बेच देते हैं। उन्होंने लिखा कि, "जब प्राइसेज़ गिरती हैं, क्वालिटी स्टॉक्स क्लियरेंस सेल में मिलती है — लेकिन लोग पैनिक में अंडरवियर भी बेच देते हैं!" "जब मार्केट रैली करता है, तो पोर्टफोलियो भी डिस्को करने लगता है।"
"लॉन्ग टर्म सोचो, शॉर्ट टर्म मत रोओ" — निवेशकों के लिए संदेश
अपने मजाकिया लहज़े को निवेश सलाह में बदलते हुए उन्होंने लिखा कि "इनवेस्टिंग का असली हीरो वो है जो पैनिक में पॉपकॉर्न नहीं, पोर्टफोलियो खरीदता है।" "लॉन्ग टर्म सोचो, शॉर्ट टर्म मत रोओ।"
बाजार में गिरावट का हाल: सेंसेक्स 1200 अंक टूटा
25 अप्रैल, शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई। सेंसेक्स दिन के दौरान लगभग 1,200 अंकों की गिरावट के साथ 78,606 तक गिरा। अंत में यह 589 अंक नीचे, 79,212.53 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी 400 अंक तक गिरा और अंततः 207 अंकों की गिरावट के साथ 24,039.35 पर बंद हुआ। हर्ष गोयनका की पोस्ट निवेशकों को याद दिलाती है कि बाजार की गिरावट में पैनिक नहीं, प्लानिंग की ज़रूरत होती है। लॉन्ग टर्म दृष्टिकोण और क्वालिटी पोर्टफोलियो ही असली सफलता की कुंजी है।
