Business News: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, 8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में 6 प्रतिशत रही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2023, 07:32 PM IST

Business News: देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल फरवरी में छह प्रतिशत रही। यह पिछले साल इसी माह में 5.9 प्रतिशत वृद्धि के लगभग बराबर है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में इस साल जनवरी में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Business News: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) 5.977 अरब डॉलर बढ़कर 578.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 12.8 अरब डॉलर बढ़कर 572.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

india forex reserves increses

India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 24 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में, मुद्राभंडार का अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.38 अरब डॉलर बढ़कर 509.728 अरब डॉलर हो गयी। रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 1.37 अरब डॉलर बढ़कर 45.48 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 20.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.419 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 2.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.151 अरब डॉलर हो गया।

End of Feed