बिजनेस

सोने में 380 की तेजी तो चांदी 280 रुपये हुई सस्ती, जाने ग्लोबल मार्केट का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2023, 08:50 PM IST

Gold Silver rate today 31 march 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,975 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 23.75 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Image

सोने और चांदी के 31 मार्च 2023 के रेट

Gold Silver rate today 31 march 2023: वैश्विक बाजारों में सोने-चादी की कीमतों में तेजी का असर घरेलू बाजार में दिखा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 380 रुपये बढ़ गई। वहीं चांदी की कीमत में 280 रुपये की गिरावट आई है। सोने की कीमतें बढ़ोतरी के साथ 59,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। वहीं चांदी की कीमतें 280 रुपये घटकर 71,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विदेश में कैसा रहा हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,975 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 23.75 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में अमेरिका के कमजोर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े आने के बाद सोने की कीमतों में मजबूती दिखी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 59,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

वायदा बाजार में क्या रहा हाल

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 168 रुपये बढ़कर 59,484 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 168 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,484 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 332 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,999 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वहीं शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 297 रुपये की तेजी के साथ 72,071 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 297 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,071 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 15,484 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article