बजट 2026

Budget 2025: क्या खत्म हो जाएगी पुरानी टैक्स रिजीम? बजट में हो सकता है कोई ऐलान या नहीं, जान लीजिए

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने कहा, "सरकार का इरादा आयकर व्यवस्था को सरल बनाना है। मैं यह नहीं कह सकती कि पुरानी टैक्स रिजीम समाप्त होगी या नहीं। समीक्षा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।"

Image

1 फरवरी को आएगा बजट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 फरवरी को आएगा बजट
  • इनकम टैक्स पर बड़े ऐलान संभव
  • पुराना टैक्स रिजीम को लेकर है चर्चा

Budget 2025: केंद्रीय बजट 2024 के बाद इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि सरकार पुरानी टैक्स रिजीम को पूरी तरह से खत्म करने का इरादा रखती है। हालाँकि नई टैक्स रिजीम में ज्यादा बड़ी स्लैब और कम टैक्स रेट मिलती हैं, लेकिन इसमें मिलने वाली छूट और कटौती सीमित हैं। केंद्रीय बजट 2024 के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरानी टैक्स रिजीम से जुड़ी चिंताओं पर स्पष्टता देते हुए इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का मुख्य उद्देश्य टैक्स सिस्टम को आसान बनाना है। सीतारमण ने कहा कि पुरानी टैक्स रिजीम को संभावित रूप से बंद करने के बारे में कोई भी फैसला वैल्यूएशन के बाद लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

कैसा है भारत में टैक्स सिस्टम

सीतारमण ने कहा, "सरकार का इरादा आयकर व्यवस्था को सरल बनाना है। मैं यह नहीं कह सकती कि पुरानी टैक्स रिजीम समाप्त होगी या नहीं। समीक्षा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।"

भारत में इनकम टैक्स स्ट्रक्चर एक स्लैब सिस्टम पर काम करता है जिसमें अलग-अलग इनकम श्रेणियों के लोगों के लिए अलग-अलग टैक्स रेट है। यह सिस्टम सुनिश्चित करता है कि अधिक आय वाले लोग ज्यादा टैक्स दें। इन इनकम श्रेणियों को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। आमतौर पर ऐसा बजट में किया जाता है।

किए गए ये बड़े बदलाव

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई टैक्स रिजीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं, जबकि पुरानी टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया। नई टैक्स रिजीम में नए बदलावों के साथ, 3 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों पर टैक्स नहीं लगेगा, जबकि 3 लाख से 7 लाख रुपये के बीच की आय वालों पर 5% टैक्स लगेगा।

टैक्स रेट में 7 लाख से 10 लाख रुपये के बीच की आय के लिए 10%, 10 लाख से 12 लाख रुपये के बीच की आय के लिए 15%, 12 लाख से 15 लाख रुपये के बीच की आय के लिए 20% और 15 लाख रुपये से अधिक की आय के लिए 30% शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article