Budget 2025: मखाना किसानों को पैकेज देगी सरकार, मखाना बोर्ड बनेगा और ट्रेनिंग भी मिलेगी

Budget 2025 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार में मखाना की खेती करने वाले किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने घोषणा की है कि एक मखाना बोर्ड बनेगा, जो किसानों को ट्रेनिंग देगा। इसके साथ ही किसानों को मखाना उत्पादन के लिए पैकेज भी मिलेगा।

Union Budget 2025 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी शनिवार 1 फरवरी को संसद में बजट पेश किया। बजट भाषण शुरू होने के पहले ही विपक्ष ने संसद में जोरदार हंगामा किया। हालांकि, वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट भी कर लिया। इस बीच वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बिहार के मखाना उगाने वाले किसानों को खुश कर दिया।

Makhana Board in Bihar.

निर्मला सीतारमण ने की मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि बिहार के मखाना उत्पादन करने वाले किसानों के लिए और अधिक अवसर पैदा होंगे। इसके लिए एक मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। यह मखाना बोर्ड ही अब मखाना उगाने वाले किसानों को ट्रेनिंग भी देगा।

End of Feed