Union Budget 2025: वित्त मंत्री ने दी किसानों को सौगात, PM धन धान्य कृषि योजना से मिलेगा लाभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश कर दिया है। बजट 2025 में भारतीय कृषि क्षेत्र और किसानों को प्राथमिकता देते हुए सबसे पहले कृषि संबंधित योजनाओं और लक्ष्यों की घोषणा की गई है। बजट 2025 के तहत किसानों को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की है। आइये जानते हैं कि यह योजना क्या है और किसानों को किस प्रकार राहत पहुंचाएगी।

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2025 पेश कर दिया है। भारत के किसानों को प्राथमिकता देते हुए वित्त मंत्री ने ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की है। यह योजना प्रमुख रूप से 100 ऐसे जिलों को कवर करेगी जहां फसल की पैदावार कम होती है और जहां क्रेडिट पैरामीटर औसत से नीचे हैं। योजना के तहत किसानों को आधुनिक फसल टेक्नोलॉजी मुहैया करवाई जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 8वां बजट है और मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट भी है। संसद में बजट सत्र जारी है।

Union Budget 2024

वित्त मंत्री ने दी किसानों को सौगात, PM धन धान्य कृषि योजना से मिलेगा लाभ

राज्य सरकार के साथ साझेदारी में

End of Feed