Budget 2024 Expectations: इनकम टैक्स छूट समेत वेतनभोगी क्लास को बजट से हैं ये उम्मीदें

Budget 2024 expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जुलाई के आखिरी में पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। इस बजट से वेतनभोगी क्लास को इनकम टैक्स छूट में वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और 8वें वेतन आयोग के गठन की उम्मीद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेतनभोगी वर्ग को बजट 2024 में कई घोषणाओं की उम्मीद है।
  • वेतनभोगी क्लास को इनकम टैक्स छूट में वृद्धि की उम्मीद है।
  • OPS की बहाली और 8वें वेतन आयोग के गठन की उम्मीद है।

Budget 2024 expectations: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जुलाई के आखिरी में पूर्ण केंद्रीय बजट पेश होने वाला है। उम्मीद है कि इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से वेतनभोगी कर्मचारियों को टैक्स राहत दे सकती हैं। केंद्रीय बजट 23 या 24 जुलाई को संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है। वेतनभोगी कर्मचारी अपने लिए कई अच्छी घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं, जिसमें इनकम टैक्स छूट में वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और 8वें वेतन आयोग का गठन शामिल है। पिछला वेतन आयोग 2014 में गठित किया गया था और इसकी सिफारिशों को जनवरी 2016 में लागू किया गया था। वेतनभोगी टैक्सपेयर्स यह भी चाहते हैं कि पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स स्लैब को समायोजित किया जाए या नई टैक्स व्यवस्था के लिए टैक्स छूट सीमा बढ़ाई जाय।

budget 2024 expectations, nirmala Sitharaman

बजट 2024 से वेतनभोगी को कई उम्मीदें

बढ़ सकती है इनकम टैक्स छूट सीमा

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक खपत को बढ़ावा देने के लिए सरकार सालाना 15 लाख रुपए से अधिक आय वालों को कुछ टैक्स राहत दे सकती है और 10 लाख रुपये की वार्षिक आय वालों के लिए इनकम टैक्स दरों को कम करने पर भी विचार कर सकती है। लाइवमिन्ट के मुताबिक सोमवार को बजट पूर्व बैठक में ट्रेड यूनियनों ने वित्त मंत्री के समक्ष कुछ प्रमुख मांगें रखीं। यूनियनों ने सरकार से सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण अभियान को रोकने, नई पेंशन योजना को खत्म करने, केंद्र सरकार के विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में सभी मौजूदा रिक्तियों को भरने और कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग की प्रथा को रोकने के लिए कहा था।

End of Feed