Budget 2024 Highlights: रेलवे के लिए बजट में 2.62 लाख करोड़ रु आवंटित, 'कवच' पर रहेगा फोकस, सिक्योरिटी पर खर्च होंगे 1.08 लाख करोड़

Railway Budget 2024: बजट 2024 में रेलवे के लिए 2.62 लाख करोड़ रु आवंटित किए गए हैं। इनमें से 1.08 लाख करोड़ रु सिक्योरिटी पर खर्च होंगे, जिनमें मेन फोकस कवच सिस्टम रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे को बजट में रिकॉर्ड आवंटन
  • रेलवे को बजट में मिले 2.62 लाख करोड़
  • कवच पर रहेगा खास फोकस

Railway Budget 2024: मंगलवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया। 2024-25 के लिए रेलवे के लिए 2,62,200 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जो कैपिटल इंवेस्टमेंट के लिए एक रिकॉर्ड अलॉमेंट राशि है। भारतीय रेलवे अपने बजट आवंटन का एक बड़ा हिस्सा रेल सुरक्षा संबंधी गतिविधियों और ऑटोमैटिक ट्रेन-प्रोटेक्शन सिस्टम 'कवच' पर खर्च करेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को आम बजट 2024-25 पर जानकारी देते हुए यह बात कही।

Railway Budget 2024

रेलवे के लिए 2.62 लाख करोड़ रु आवंटित

ये भी पढ़ें -

End of Feed