Budget 2025: बजट से पहले अर्थशास्त्रियों और सेक्टर विशेष के एक्सपर्ट्स से आज मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

Budget 2025: बजट 2025-26 पेश करने की तैयारी चल रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थशास्त्रियों और सेक्टर विशेष के एक्सपर्ट्स से मुलाकात करने जा रहे हैं।

Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अर्थशास्त्रियों और सेक्टर विशेष के एक्सपर्ट्स से मुलाकात करेंगे। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और पॉलिसी थिंक टैंक के अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 से पहले अर्थशास्त्रियों और एक्सपर्ट्स के विचारों और सुझावों पर चर्चा कर सकते हैं।

Budget 2025, Union Budget 2025, Budget 2025-26, Narendra Modi

बजट 2025 से पहले अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंंगे पीएम मोदी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में बजट 2025-26 पेश करने वाली हैं। इस बीच वित्त मंत्री सीतारमण ने 20 दिसंबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। पंजाब और केरल जैसे वित्तीय रूप से तनावग्रस्त राज्यों के वित्त मंत्रियों ने सरकार से उपाय मांगे हैं।

End of Feed