Nirmala Sitharaman Speech 2024 Time: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को देश का बजट संसद के पटल पर पेश करेंगी। वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025) का पूर्ण बजट निर्मला सीतारमण का लगातार सातवां बजट होगा। देश के हर एक वर्ग और कारोबार के हर एक सेक्टर्स को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। खासकर मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि बजट में उन्हें इनकम टैक्स में राहत मिलेगा। देश का बजट कितने बजे पेश होगा, जान लीजिए।
कितने बजे पेश होगा आम बजट 2024
आम बजट 2024 सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। बजट की पल-पल की जानकारी टाइम्स नाउ नवभारत पर उपलब्ध होगी। दूरदर्शन पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इतिहास रचेंगी निर्मला सीतारमण
बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण इतिहास रच देंगी। वो पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के लगातार बजट पेश करने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी। निर्मला सीतारमण को 2019 में भारत की पहली पूर्ण महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार छह बजट पेश किए हैं।
सबसे लंबा बजट भाषण
सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड भी निर्मला सीतारमण के नाम है। उन्होंने एक फरवरी, 2020 को दो घंटे 40 मिनट का बजट भाषण दिया था। अगर अब तक सबसे छोटे बजट भाषण की बात करें, तो साल 1977 में हीरूभाई मुलजीभाई पटेल का अंतरिम बजट भाषण अबतक का सबसे छोटा भाषण है, जिसमें केवल 800 शब्द हैं।
23 जुलाई को बजट पेश होने के बाद आप बजट का PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउलोड करें बजट का पीडीएफ (Budget 2024-25 PDF Download)
- सबसे पहले भारतीय बजट की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाएं।
- यहां "बजट भाषण" सेक्शन में जाएं।
- पेज पर हाल ही में जोड़े गए "बजट 2024-25" टैब पर क्लिक करें।
- यहां आपको 1947-48 से लेकर 2024-25 (कल का बजट पेश होने के बाद) की पीडीएफ मिलेगी।
- जिस साल की पीडीएफ आपको चाहिए उस पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।
- जैसे कि आप 2024-25 का बजट देखना चाहते हैं तो उसपर क्लिक करें। इसके बाद PDF फाइल आप डाउनलोड कर सकेंगे।
- आप बजट भाषण की कॉपी को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।
