Nirmala Sitharaman Speech 2024 Time: कितने बजे पेश होगा संसद में देश का बजट, यहां मिलेगी आपको पल-पल की जानकारी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 23, 2024, 11:17 AM IST

Nirmala Sitharaman Speech 2024 Time, Finance Minister ka Bhashan Kitne Baje Hoga: इस बजट से देश के सैलरीड क्लास लोगों को काफी उम्मीदें हैं। उन्हें उम्मीद है कि बजट में वित्त मंत्री उनके लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। देश का बजट कितने बजे पेश होगा, जान लीजिए।

Nirmala Sitharaman Speech 2024 Time: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को देश का बजट संसद के पटल पर पेश करेंगी। वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025) का पूर्ण बजट निर्मला सीतारमण का लगातार सातवां बजट होगा। देश के हर एक वर्ग और कारोबार के हर एक सेक्टर्स को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। खासकर मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि बजट में उन्हें इनकम टैक्स में राहत मिलेगा। देश का बजट कितने बजे पेश होगा, जान लीजिए।

कितने बजे पेश होगा आम बजट 2024

आम बजट 2024 सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। बजट की पल-पल की जानकारी टाइम्स नाउ नवभारत पर उपलब्ध होगी। दूरदर्शन पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

End of Feed