what Is Interim Budget 2024: अंतरिम बजट किसे कहते हैं, इसे कब पेश क्या जाता है

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 21, 2023, 04:06 PM IST

what is Interim Budget, (अंतरिम बजट किसे कहते हैं), Different Between Full Budget and Interim Budget Hindi: मोदी सरकार 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करने जा रही है। लेकिन यह पूर्ण बजट नहीं है अंतरिम बजट पेश करेगी। आइए जानते हैं अंतरिम बजट क्या है?

what is Interim Budget, (अंतरिम बजट किसे कहते हैं), Different Between Full Budget and Interim Budget Hindi: सरकार हर साल आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश करने के लिए संसद में बजट पेश करती है। लेकिन इससे इतर कभी-कभी अंतरिम बजट भी पेश किया जाता है। अब सवाल उठता है कि आखिर ये अंतरिम बजट है क्या? अंतरिम बजट आम तौर पर तब पेश किया जाता है जब नियमित बजट की संभावना कम होती है। यानी यह मान लिया जाता है कि सरकार पूरे साल तक सत्ता में नहीं रहेगी। उस हालात में मौजूदा सरकार पूर्ण केंद्रीय बजट पेश नहीं कर सकती है क्योंकि सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा होता है। उस साल चुनावी वर्ष होता है तो फिर सरकार चुनाव होने तक अपने खर्चों के लिए भारत की संचित निधि से धन निकालने के लिए संसद से अनुमोदन की मांग करती है इसके लिए वित्त मंत्री संसद में राज्यसभा और लोकसभा की संयुक्त बैठक के दौरान अंतरिम बजट पेश करते हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेगी।

what is Interim Budget

अंतरिम बजट क्या है

क्या होता है अंतरिम बजट

अंतरिम बजट (Interim Budget in Hindi) आम बजट के जैसा ही होता है। अंतरिम बजट में सरकार अपने खर्चे, राजस्व, राजकोषीय घाटे और वित्तीय प्रदर्शन का अनुमान और आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अनुमान प्रस्तुत करती है। सरकार अपने कार्यकाल के अंत में तक अंतरिम बजट पेश करती है ताकि देश को पैसे के कमी के बिना चलाया जा सके। उसके बाद पूर्ण केंद्रीय बजट लोकसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरकार द्वारा पेश किया जाता है।

End of Feed