Interim Budget 2024: कृषि क्षेत्र की योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ा सकती हैं निर्मला सीतारमण, लोन पर होगा जोर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 08:12 PM IST

Interim Budget 2024: सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक फरवरी को पेश होने वाली अंतरिम बजट में कृषि क्षेत्र की योजनाओं के लिए आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकती है और लोन पर जोर दे सकती है।

Interim Budget 2024: सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक फरवरी को पेश होने वाली अंतरिम बजट में कृषि क्षेत्र की योजनाओं के लिए आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकती है और ऋण पर जोर दे सकती है। वित्त वर्ष 2023-24 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर एक साल पहले के चार प्रतिशत से घटकर 1.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं, जो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का आखिरी प्रमुख आर्थिक दस्तावेज होगा।

Interim Budget, Nirmala Sitharaman

किसानों के लिए पिटारा खोलेगी निर्मला सीतारमण

पीएम-किसान सम्मान निधि

वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले पेश अंतरिम बजट में सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि की घोषणा की थी, जिसके तहत छोटे किसानों को सालाना 6,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। चुनावी साल में ऐसी उम्मीदें हैं कि आगामी बजट में सहायता की मात्रा बढ़ सकती है। साथ ही, सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 22-25 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा कर सकती है। चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार का कृषि-ऋण लक्ष्य 20 लाख करोड़ रुपये है। चालू वित्त वर्ष में दिसंबर, 2023 तक 20 लाख करोड़ रुपये के कृषि-ऋण लक्ष्य का लगभग 82 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है।

End of Feed