बजट 2026

Budget 2024 PDF Download: ऐसे डाउनलोड करें बजट की हिंदी PDF फाइल, बहुत आसान है तरीका

Union Budget 2024 PDF File Download: बजट 2024 को आप मोबाइल या लैपटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप हिंदी और इंग्लिश में भी बजट फाइल को पढ़ सकते हैं। यहां हम बजट की PDF फाइल डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Image

Union Budget 2024

Union Budget 2024: 22 जुलाई से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को बजट पेश होने से एक दिन पहले संसद में प्री-बजट डॉक्यूमेंट पेश किया। वित्त मंत्री ने कल ही आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 भी पेश किया। आज यानी 23 जुलाई को बजट पेश होने के बाद आप बजट की पीडीएफ फाइल (Budget PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। और मोबाइल पर ही पूरे बजट की जानकारी ले सकते हैं।

ये है बजट पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रोसेस (Budget 2024-25 PDF Download)

  • सबसे पहले भारतीय बजट की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाएं।
  • यहां "बजट भाषण" सेक्शन में जाएं।
  • पेज पर हाल ही में जोड़े गए "बजट 2024-25" टैब पर क्लिक करें।
  • यहां आपको 1947-48 से लेकर 2024-25 (कल का बजट पेश होने के बाद) की पीडीएफ मिलेगी।
  • जिस साल की पीडीएफ आपको चाहिए उस पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।
  • जैसे कि आप 2024-25 का बजट देखना चाहते हैं तो उसपर क्लिक करें। इसके बाद PDF फाइल आप डाउनलोड कर सकेंगे।
  • आप बजट भाषण की कॉपी को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप पर भी पढ़ सकते हैं बजट (Download Union Budget 2023-24 PDF)

बता दें कि सरकार मोबाइल ऐप की मदद से भी बजट को एक्सेस करने की सुविधा देती है। सरकार ने एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर यूनियन बजट ऐप पेश किया है, जिससे यूजर्स बजट डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते हैं और लेटेस्ट बजट पर डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

बजट भाषण की कॉपी आप मोबाइल ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर बजट की पीडीएफ अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होती है। बजट का मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स iOS प्लेटफार्म की मदद ले सकते हैं। यहां से भी आप बजट डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article