बिजनेस

Budget 2024 Live Streaming Online: कहां देखें बजट लाइव स्ट्रीमिंग, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाषण के पल-पल की अपडेट यहां मिलेगी

Union Budget 2024 Live Streaming in Hindi : आप बजट टाइम्स नाउ नवभारत के टीवी चैनल और यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। यदि आप बजट 2024 (Budget 2024 Live) की पल-पल की अपडेट देखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर भी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

Image

बजट लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

Photo : BCCL

Union Budget 2024 Live Streaming Online in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024 की घोषणा करेंगी। सरकार तीसरे कार्यकाल में पूरे साल का केंद्रीय बजट पेश करेगी। इससे पहले देश के तमाम आर्थिक जानकार और टैक्सपेयर्स अपनी सुझाव दे रहे हैं और अपनी मांग भी बता रहे हैं। सबसे अधिक इनकम टैक्स में राहत की मांग हो रही है। अब सवाल यह है कि आप इसे लाइव कहां देखें? हम यहां आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं।

बजट 2024 को लाइव कहां देखें? (Budget 2024 Live Streaming In Hindi)

लोकसभा टीवी: आप लोकसभा टीवी चैनल पर भी बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

दूरदर्शन: आप दूरदर्शन राष्ट्रीय और दूरदर्शन समाचार चैनलों पर बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

सरकारी वेबसाइट: आप वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

यूट्यूब: आप वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर भी बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

ट्विटर: आप वित्त मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट https://x.com/FinMinIndia पर भी इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

Budget 2024: बजट डॉक्यूमेंट कहां से और कैसे डाउनलोड करें

इस वर्ष भी बजट 2024 को "पेपरलेस फॉर्म" में प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण समाप्त होने के बाद, केंद्रीय बजट डॉक्यूमेंट आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर आसानी से देखा जा सकता है। इसे आप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में पढ़ सकते हैं।

बजट डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए आप सीधे केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) पर जा सकते हैं या ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और iOS यूजर्स इसे एप्पल ऐप स्टोर पर पा सकते हैं। ऐप और आधिकारिक दस्तावेज के डाउनलोड लिंक सहित सभी जानकारी यहां प्राप्त की जा सकती है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article