Budget Interesting Facts: कितने PM ने पेश किया बजट, किसने दिया सबसे लंबा भाषण, जानिए 12 रोचक तथ्य

Budget Interesting Facts: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 जुलाई से शुरू हो रहे बजट सत्र में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करने जा रही हैं। इसमें कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। आइए जानते हैं बजट से जुड़े कई रोचक तथ्य।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने जा रही हैं।
  • बजट शब्द कहां से आया, इसका क्या मतलब होता है।
  • यहां बजट से जुड़े 12 रोचक तथ्य जानिए, जो आप शायद ही जानते होंगे।

Budget Interesting Facts: आप आपने जीवन को व्यवस्थित तरीके से जीने के लिए अपनी कमाई के हिसाब से अपना बजट बनाते हैं ताकि घर का खर्च सुचारू रूप से चल सके। अक्सर आप महीने में आने वाली सैलरी या इनकम के हिसाब से यह सब तय करते हैं। उसी तरह देश का बजट तैयार होता है लेकिन यह बजट साल भर के लिए तैयार किया जाता है। इसमें सरकारी खर्चे से लेकर जनकल्याण के मद के खर्चे शामिल होते हैं। भारत का बजट हर साल एक फरवरी को संसद की लोकसभा में पेश किया जाता है लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव की वजह से एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया गया। अब चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 जुलाई से शुरू हो रहे बजट सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगी। लेकिन आइए जानते हैं बजट से जुड़े रोचक तथ्य।

budget interesting facts, nirmala sitharaman

जानिए बजट के रोचक तथ्य

कहां से आया बजट शब्द

'बजट' शब्द फ्रेंच शब्द 'Bougette' से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है 'छोटा थैला' या 'थैली'। बाद में बजट शब्द का का इस्तेमाल देश का लेखा-जोखा पेश करने के लिए किया जाने लगा। बजट आय और व्यय के आधार पर एक व्यय योजना है।

End of Feed