बजट 2026

Union Budget 2025: क्या होगा वित्त मंत्री के बजट के दिन का शेड्यूल, कितने पहुंचेंगी संसद, कब पेश होगा बजट, जानिए

Nirmala Sitharaman Budget Day Schedule: वित्त मंत्री सुबह 8:30 बजे अपने आवास से नॉर्थ ब्लॉक जाएंगी। फिर वह बजट टीम के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी और राष्ट्रपति को बजट की एक कॉपी पेश करेंगी।

Image

क्या होगा वित्त मंत्री के बजट के दिन का शेड्यूल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आज पेश होगा बजट
  • 11 बजे पेश होगा बजट
  • राष्ट्रपति को वित्त मंत्री देंगी बजट की कॉपी

Nirmala Sitharaman Budget Day Schedule: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। यह मंत्री का लगातार आठवां बजट होगा और मोदी 3.0 सरकार का दूसरा फुल बजट होगा। बजट सेशन 31 जनवरी, 2025 को शुरू हो गया है, जिसमें वित्त मंत्री संसद के समक्ष आर्थिक सर्वे पेश कर चुकी हैं। यह सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) द्वारा तैयार किया जाता है और इसे चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड माना जाता है। इस बीच आज बजट सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं कि बजट के दिन वित्त मंत्री का कार्यक्रम क्या रहेगा।

ये रहा पूरा शेड्यूल

  • वित्त मंत्री सुबह 8:30 बजे अपने आवास से नॉर्थ ब्लॉक जाएंगी। फिर वह बजट टीम के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी और राष्ट्रपति को बजट की एक कॉपी पेश करेंगी।
  • राष्ट्रपति से बजट को मंजूरी मिलने के बाद सीतारमण फिर से मंत्रालय वापस आएंगी। फिर नॉर्थ ब्लॉक के गेट नंबर 2 पर सुबह 9 बजे फोटोशूट होगा।
  • वित्त मंत्री और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सुबह 10 बजे बजट के साथ संसद में एंट्री करेंगे। यहां फिर से फोटोशूट किया जाएगा।
  • इसके बाद वित्त मंत्री सुबह 10:15 बजे से 10:30 बजे तक संसद भवन परिसर में पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट के साथ मीटिंग करेंगी, जिसमें बजट के लिए कैबिनेट की मंजूरी पर चर्चा होगी।
  • कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी।

3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा में आम बजट 2024-25 पेश करने की प्रक्रिया पूरी होने के एक घंटे बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी। बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। कॉन्फ्रेंस में वित्त राज्य मंत्री, वित्त सचिव, वित्त मंत्रालय के सचिव और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी शामिल होंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article