Budget 2025: कर्मचारियों को बजट में मिल सकता है ₹50000 का फायदा! NPS पर बड़ी छूट की चर्चा तेज

Budget 2025 for NPS Expectation : बजट 2025 में नई कर व्यवस्था के तहत एनपीएस योगदान पर ₹50,000 की छूट मिल सकती है। सरकार नई टैक्स स्लैब को अधिक सुलभ बनाने के प्रयास में है। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत धारा 80सीसीडी(1बी) में ₹50,000 तक के योगदान की छूट केवल पुराने टैक्स स्लैब में मिलती है। यह सुविधा नए टैक्स स्लैब में नहीं है। जानें इससे जुड़े पहलू और संभावनाएं।

Budget 2025 for NPS Expectation : सरकार नई टैक्स स्लैब को अधिक सुलभ बनाने के प्रयास में है। ताकि टैक्स छूट और कटौती के सीमित विकल्प के दायरे को बढ़ाया जा सके। वर्तमान में, नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत धारा 80सीसीडी(1बी) में ₹50,000 तक के योगदान की छूट केवल पुराने टैक्स स्लैब में मिलती है। यह सुविधा नए टैक्स स्लैब में नहीं है।

National Pension System benefits, tax saving, retirement planning, India budget expectations

एनपीएस निवेश पर बड़ी राहत की उम्मीद, बजट 2025 में मिल सकता है ₹50,000 का फायदा

नए टैक्स स्लैब को अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश

एनालिस्ट का मानना है कि नए टैक्स व्यवस्था में धारा 80सीसीडी(1बी) के तहत एनपीएस योगदान पर ₹50,000 की छूट शामिल करने से इसे अधिक प्रभावी और करदाताओं के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। इस बदलाव से अधिक लोग पुराना टैक्स स्लैब छोड़कर नए स्लैब को अपनाने के लिए आगे आ सकते हैं।

End of Feed