बजट 2026

Economic Survey 2024: मुख्य आर्थिक सलाहकार का आर्थिक सर्वे पर बड़ा बयान, 'सूझबूझ के साथ जताया गया है 7% वृद्धि दर का अनुमान'

CEA Nageswaran On GDP Growth: आर्थिक सर्वेक्षण 2024 में 6.5-7 फीसदी विकास दर का अनुमान लगाया गया है। इस पर मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि ये अनुमान बहुत सूझबूझ के साथ जताया गया है।

Image

मुख्य आर्थिक सलाहकार का आर्थिक सर्वे पर बड़ा बयान

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आर्थिक सर्वे हुआ पेश
  • 6.5-7% वृद्धि दर का अनुमान
  • सीईओ बोले 'सूझबूझ के साथ जताया गया अनुमान'

CEA Nageswaran On GDP Growth: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि आर्थिक समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के लिए 6.5 से 7.0 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बहुत सूझबूझ के साथ जताया गया है। हालांकि यह मानसून की प्रगति पर भी निर्भर करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 2023-24 की आर्थिक समीक्षा पेश किये जाने के बाद नागेश्वरन ने कहा कि 7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल की जा सकती है लेकिन यह इस बात पर निर्भर है कि मानसूनी बारिश कैसी होती है।

ये भी पढ़ें -

अर्थव्यवस्था में तेज हैं गतिविधियां

नागेश्वरन ने कहा कि हम बहुत सूझबूझ के साथ वृद्धि दर के अनुमान को जताते हैं। यही कारण है कि हमने 2024-25 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 से 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में गतिविधियां तेज हैं और निजी पूंजीगत व्यय में तेजी आई है।

भारत का कर्ज अनुपात काफी कम

समीक्षा तैयार करने वाले मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत में विदेशों से लिया गया कर्ज अनुपात काफी कम है। नागेश्वरन ने यह भी कहा कि मुद्रास्फीतिक दबाव नियंत्रण में है और मुख्य (कोर) मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के नीचे है।

सालाना 80 लाख नौकरियां सृजित करने की जरूरत

नागेश्वरन के मुताबिक बढ़ती वर्कफोर्स को देखते हुए देश को हर साल 80 लाख नौकरियां सृजित करने की जरूरत है। सीईए ने कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना प्रमुख क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने लगी है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article