बजट 2026

Budget 2025 Time: आज कितने बजे से शुरू होगा बजट भाषण, कैसे देख सकेंगे लाइव, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Budget 2025 Time: इस बार के बजट 2025 में इनकम टैक्स पेयर्स को खुशखबरी मिल सकती है। टैक्स में राहत की उम्मीद करते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती हैं, जिसकी मिडिल क्लास लंबे समय से मांग कर रहा है। यहां हम बजट 2025 का टाइम और लाइव देखने का तरीका बता रहे हैं।

Image

Budget 2025

Budget 2025 Time: आज यानी 1 फरवरी, 2025 (शनिवार) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा में बजट (Budget 2025) पेश करेंगी। वित्त मंत्री के रूप में यह निर्मला सीतारमण (Nirmala sitharaman) का आठवां बजट और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा। यह भी एक नया रिकॉर्ड होगा। नए बजट में आयकर दरों या स्लैब में कटौती, उपभोग को बढ़ावा देने और मध्यम वर्ग पर बोझ कम करने की उम्मीद है। यहां हम बजट को लाइव देखने और कितने बजे बजट भाषण शुरू होगा को लेकर पूरी जानकारी दे रहे हैं।

budget timing 2025: कितने बजे शुरू होगा बजट और कहां देखें लाइव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण देंगी। संसद टीवी और संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर भाषण का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह दूरदर्शन के न्यूज चैनल डीडी न्यूज पर भी उपलब्ध होगा। आप बजट 2025 की लाइव कवरेज को टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं।

Budget 2025 Income Tax: मिडिल क्लास को टैक्स पर राहत की उम्मीद

बजट 2025 में सैलरी पाने वाले और मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स रेट में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। इस बार ये उम्मीद इसलिए पूरी हो सकती है क्योंकि सरकार कंजम्पशन बढ़ाने पर ध्यान दे सकती है।

India Budget 2025 Income Tax: हाईलाइट्स

इस बार के बजट 2025 में इनकम टैक्स पेयर्स को खुशखबरी मिल सकती है। टैक्स में राहत की उम्मीद करते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती हैं, जिसकी मिडिल क्लास लंबे समय से मांग कर रहा है।

संभावना जताई जा रही है कि मोदी सरकार नए टैक्स रिजीम में 10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को टैक्स फ्री कर सकती है। इसके अलावा, 15 लाख से 20 लाख रुपये की आय पर टैक्स दर को 30% से घटाकर 25% किया जा सकता है। वहीं, नई टैक्स रिजीम में बेसिक एग्जंप्शन लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो करोड़ों टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article