Budget 2025 PDF Download: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी, 2025 को बजट 2025 पेश किया। वित्त मंत्री के रूप में यह निर्मला सीतारमण का आठवां बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में टैक्स, किसान, महिला, एमएसएमई और शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। यहां हम आपको बजट 2025 की PDF डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।
Budget 2025
ये भी पढ़ें: Budget 2025: AI एक्सीलेंस सेंटर के लिए मिले 500 करोड़ रुपये, एजुकेशन में शामिल किया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Budget 2025 PDF Download:
आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद आप बजट की पीडीएफ फाइल (Budget PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। और मोबाइल पर ही पूरे बजट की जानकारी ले सकते हैं।
या फिर
- सबसे पहले भारतीय बजट की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाएं।
- यहां "बजट भाषण" सेक्शन में जाएं।
- पेज पर हाल ही में जोड़े गए "बजट 2025-26" टैब पर क्लिक करें।
- यहां आपको 1947-48 से लेकर 2025-26 की पीडीएफ मिलेगी।
- जिस साल की पीडीएफ आपको चाहिए उस पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।
- जैसे कि आप 2025-26 का बजट देखना चाहते हैं तो उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद PDF फाइल आप डाउनलोड कर सकेंगे।
- आप बजट भाषण की कॉपी को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।
