बजट 2026

Budget 2025: पहले शाम को पेश किया जाता था बजट, कब और क्यों बदला गया समय, ये थे दो बड़े कारण

Budget 2025: यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में, बजट पेश करने का समय सुबह 11 बजे कर दिया गया। यह कदम बजट पेश करने को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने के प्रयास का हिस्सा था, जिससे मीडिया कवरेज और सार्वजनिक जुड़ाव को अधिक से अधिक बढ़ावा मिल सके।

Image

पहले शाम को आता था बजट

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले शाम को आता था बजट
  • शाम 5 बजे था बजट का समय
  • अब 11 बजे पेश किया जाता है बजट

Budget 2025: 27 फरवरी 1999 को तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में तब वित्त मंत्री यशवंत सिंहा ने सुबह 11 बजे भारत का बजट पेश किया था। लेकिन उससे पहले तक केंद्रीय बजट हमेशा शाम 5 बजे पेश किया जाता था। बजट के समय को शाम 5 बजे से बदलकर सुबह 11 बजे करने के दो बड़े कारण बताए जाते हैं। इनमें एक है औपनिवेशिक युग यानी अंग्रेजों के समय की याद दिलाना। दरअसल अंग्रेजों के शासन के दौरान शाम को बजट पेश किया जाता था, क्योंकि भारत में 5 बज रहे होते थे, तो लंदन में उस समय 11:30 बज रहे होते थे।

ये भी पढ़ें -

दूसरा ये था बड़ा कारण

यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में, बजट पेश करने का समय सुबह 11 बजे कर दिया गया। यह कदम बजट पेश करने को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने के प्रयास का हिस्सा था, जिससे मीडिया कवरेज और सार्वजनिक जुड़ाव को अधिक से अधिक बढ़ावा मिल सके। तब से लेकर अब तक सभी केंद्रीय बजट सुबह 11 बजे पेश किए जाते रहे हैं। परंपरा को जारी रखते हुए सीतारमण भी 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी।

पहले पेश किए जाते थे दो बजट

पहले संसद में दो बजट पेश किए जाते थे। इनमें आम बजट के अलावा 'रेल बजट' हुआ करता था। मगर मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान ही इनका विलय कर दिया गया। सरकार ने 21 सितंबर 2016 को आम बजट के साथ रेल बजट के विलय को मंजूरी दे दी।

उसके बाद जब 1 फरवरी, 2017 को बजट पेश किया गया तो वो देश का पहला संयुक्त बजट था, जिसमें आम बजट के साथ रेल बजट भी शामिल था। जहां तक रेलवे के लिए अलग बजट की बात है तो ये प्रेक्टिस 1924 में शुरू हुई थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article