Budget 2024: क्या होता है वोट ऑन अकाउंट, रेगुलर बजट कैसे अलग है अंतरिम बजट?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 30, 2024, 08:50 PM IST

Vote on account in Detail: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह वोट-ऑन-अकाउंट यानी लेखानुदान होगा। आइए जानते है अंतरिम बजट से पूर्ण बजट कैसे अलग है।

Vote on account in Detail: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट आम चुनावों के बाद नई सरकार के गठन के बाद पेश किया जाएगा। दिसंबर में सीतारमण ने इस साल 1 फरवरी को अपने छठे बजट के लिए किसी भी शानदार घोषणा से इनकार करते हुए कहा था कि यह आम चुनाव से पहले केवल 'वोट ऑन अकाउंट' होगा। वोट ऑन अकाउंट यानी लेखानुदान में कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई। इसलिए आपको नई सरकार के आने और जुलाई 2024 में अगला पूर्ण बजट पेश करने तक इंतजार करना होगा। 2019 में अरुण जेटली के बीमार पड़ने के बाद वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने आखिरी अंतरिम बजट पेश किया था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने के बाद सीतारमण को वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और उन्होंने 5 जुलाई 2019 को पूर्ण बजट पेश किया।

Interim Budget, Budget 2024, Nirmala Sitharaman

एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा

किसे कहते हैं 'वोट ऑन अकाउंट'(What is Vote On Account)

परंपरागत रूप से एक अंतरिम बजट जिसे 'वोट-ऑन-अकाउंट' के रूप में भी जाना जाता है। एक नई सरकार के कार्यभार संभालने तक आवश्यक विशिष्ट व्यय करने के लिए एक ऑथरिटी के रूप में कार्य करता है। वोटर्स पर कोई प्रभाव न पड़े यह सुनिश्चित करने के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा अंतरिम बजट पर कुछ सीमाएं लगाई गई हैं। सरकार बजट में बड़े टैक्सों या नीतिगत सुधारों का प्रस्ताव नहीं कर सकती क्योंकि यह वोटर्स को सत्तारूढ़ सरकार के पक्ष में प्रभावित कर सकता है। दिसंबर में सीतारमण ने कहा कि मैं कोई खेल बिगाड़ने वाली नहीं हूं लेकिन यह सच है कि 1 फरवरी, 2024 को जो बजट घोषित किया जाएगा। वह सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा क्योंकि हम चुनावी मोड में होंगे। इसलिए यह बजट है। जब तक नई सरकार का गठन नहीं होता तब तक सरकार के प्रस्ताव सिर्फ सरकारी खर्चों को पूरा करने के लिए होंगे।

End of Feed