Budget 2024: बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों पर हो सकता है फोकस

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 30, 2023, 05:47 PM IST

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में बजट 2024 पेश करेंगी। खबर है कि इस बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में बजट 2024 पेश करेंगी। अगले साल लोकसभा चुनाव की वजह ये अंतरिम बजट होगा। जब नई सरकार का गठन हो तब फिर पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। इस बजट मे लिए गए फैसल लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने तक और नई सरकार के सत्ता में आने तक वैध रहेंगी। विशेष रूप से यह अंतरिम बजट 1 अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले और 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए पेश किया जाएगा। हाल ही में पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि बजट 2024 मुख्य रूप से किसानों, महिलाओं, युवा और गरीब के लिए उपायों पर केंद्रित होगा। इससे पहले 2023-24 के बजट में अमृत काल का मार्गदर्शन करने के लिए सात प्राथमिकताएं तय की गई थीं। जिन्हें सप्तऋषि कहा गया था। सात प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र शामिल हैं।

Interim Budget 2024

एक फरवरी को पेश को अंतरिम बजट

Budget 2024:गरीबों और किसानों पर फोकस

पीएम मोदी ने पहले बता दिया था कि बजट 2024-25 समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा जो अमृत काल के दृष्टिकोण के तहत सात प्राथमिकताओं में से एक है। केंद्र उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, पीएम किसान और स्वच्छ भारत जैसी समावेशी विकास योजनाओं के लिए और अधिक उपाय कर सकता है क्योंकि ये 'सबका साथ, सबका प्रयास' के दृष्टिकोण को प्राप्त करने की कुंजी हैं। गरीबों और किसानों पर अधिक केंद्रित किया जा सकता है।

End of Feed