Budget 2027: अगले साल का बजट बनाने में जुटी सरकार, 12 अक्टूबर से शुरू होगा काम, जानें कैसे होता है तैयार

Budget 2027: भारत सरकार ने बजट 2027-28 की तैयारी शुरू कर दी है। 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली बैठकों में मंत्रालयों के खर्च और कमाई का हिसाब करके देश का नया बजट तैयार होगा।

Budget 2027 : क्या आप जानते हैं कि हर साल फरवरी के महीने में हमारे देश का बजट पेश किया जाता है? जिस तरह हमारे घर में मम्मी-पापा पूरे महीने की कमाई और खर्च की योजना बनाते हैं, ठीक उसी तरह भारत सरकार पूरे देश के लिए बजट तैयार करती है। सरकार ने अभी से अगले साल यानी 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू कर दी है। इसका काम 12 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

Budget 2027, Union Budget, Nirmala Sitharaman, Finance Ministry, Budget Estimates, Revised Estimates

मोदी सरकार ने कसी कमर, बजट 2027 की तैयारी में जुटी

12 अक्टूबर से शुरू होगी बड़ी बैठकें

देश के वित्त मंत्रालय ने बजट बनाने का काम शुरू कर दिया है। 12 अक्टूबर से मंत्रालयों और विभागों के बड़े अधिकारियों के साथ बैठकें होंगी। इन बैठकों की अध्यक्षता खर्च सचिव (Expenditure Secretary) वी. वुलनाम करेंगे। इन बैठकों में यह तय किया जाएगा कि देश के अलग-अलग विभागों जैसे शिक्षा, खेल, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य को कितना-कितना पैसा मिलेगा। सरकार का मुख्य मकसद फिजूलखर्ची को रोकना और देश के विकास कार्यों के लिए सही समय पर पैसा उपलब्ध कराना है।

End of Feed