बजट से पहले टैक्स पर बड़ी मांग: 30 लाख तक की कमाई पर 20% टैक्स, LTCG जीरो हो और 1 किलो सोना रखने की मिले छूट

Budget 2027 Demand: आम बजट से पहले PHDCCI ने 30 लाख तक की आय पर 20% टैक्स, एलटीसीजी टैक्स शून्य करने, पेंडिंग अपीलों के जल्द निपटारे और छापेमारी में सोना रखने की सीमा बढ़ाने की मांग की है।

Budget 2027 Demand: आगामी आम बजट से पहले देश के प्रमुख उद्योग संगठन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने सरकार से इनकम टैक्स की दरों में बड़ी राहत देने की मांग की है। संगठन का सुझाव है कि सालाना 30 लाख रुपये तक की आय पर अधिकतम 20 प्रतिशत, 30 से 50 लाख रुपये तक की आय पर 25 प्रतिशत और 50 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाया जाना चाहिए। इसके साथ ही शेयर बाजार में निवेश को बढ़ावा देने के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को पूरी तरह खत्म करने की भी सिफारिश की गई है।

Budget 2027, Union Budget 2027, Budget 2027 Demand, Personal Income Tax, Income Tax Slabs, Zero LTCG, STCG Tax, PHDCCI, Capital Gains Tax

टैक्स को लेकर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कई बड़ी मांगें (तस्वीर-istock/ANI)

कम टैक्स दरों से बढ़ेगा सरकारी खजाना

पीएचडीसीसीआई की प्रत्यक्ष कर समिति (डायरेक्ट टैक्स कमेटी) के चेयरमैन मुकुल बागला ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि टैक्स की दरों को तर्कसंगत बनाने से लोग स्वेच्छा से टैक्स भरने के लिए प्रोत्साहित होंगे, जिससे अंततः सरकार का राजस्व ही बढ़ेगा। उन्होंने साल 2019 में कॉरपोरेट टैक्स में की गई कटौती का उदाहरण देते हुए अपनी बात को सही ठहराया।

End of Feed