निर्मला सीतारमण किसके रिकॉर्ड की करेंगी बराबरी, किस वित्त मंत्री ने सबसे ज्यादा बार पेश किया था देश का बजट

Budget 2026: अगले महीने देश का बजट पेश किया जाएगा। पिछले कई सालों से यह 1 फरवरी को पेश किया जाता रहा है। इस साल भी 1 फरवरी को बजट पेश होने की संभावना है, हालांकि यह रविवार है। इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का वित्तीय बजट पेश करेंगी। यह उनका 9वां बजट होगा। आइए जाने हैं वह किसके रिकॉर्ड की बराबरी करेंगी।

Budget 2026 : देश का बजट अगले महीने पेश किया जाएगा। पिछले कई सालों से भारत में बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता रहा है। इस साल भी 1 फरवरी को ही बजट पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि यह रविवार का दिन है। इस महत्वपूर्ण मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश भर का वित्तीय बजट पेश करेंगी। यह उनके द्वारा पेश किया जाने वाला 9वां बजट होगा। निर्मला सीतारमण अब तक कुल 8 बजट पेश कर चुकी हैं, जिनमें 6 फुल बजट और 2 अंतरिम बजट शामिल हैं। 2025 में उन्होंने प्रणब मुखर्जी के रिकॉर्ड के बराबरी की थी, जिन्होंने 8 बजट पेश किए थे। इस साल बजट पेश करने के बाद वे प्रणब मुखर्जी को पीछे छोड़ देंगी और पी चिदंबरम के 9 बजट पेश करने के रिकॉर्ड के बराबर पहुंच जाएंगी।

Budget 2026, Union Budget 2026, Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए रिकॉर्ड की और (तस्वीर-istock)

भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारत के इतिहास में सबसे अधिक यूनियन बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने 10 बजट पेश किए। उनके बाद पी. चिदंबरम हैं, जिन्होंने 9 बजट पेश किए। निर्मला सीतारमण अब चिदंबरम के बराबर पहुंचने वाली हैं। मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में दो बार अंतरिम बजट पेश किया था, 1962 और 1967 में। वहीं निर्मला सीतारमण ने अब तक एक अंतरिम बजट पेश किया है, जो 2024 में था।

End of Feed