Budget 2026: आज पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे, जानें इसे क्यों कहते हैं प्री-बजट?

Budget 2026 एक फरवरी को पेश करने से पहलाज संसद के पटल पर एक जरूरी दस्तावेज पेश होने जा रहा है। इसे इकोनॉमिक सर्वे कहते हैं। हिंदी में इसे आर्थिक समीक्षा या आर्थिक सर्वेक्षण भी कहा जाता है। इसे प्री-बजट भी कहा जाता है। लेकिन ये होता क्या है क्यों पेश किया जाता है और इसमें क्या क्या होता है आइए आसान भाषा में आपको समझाते है।

Economic Survey 2026: भारत में हर साल बजट से पहले देश की इकोनॉमिक हालात को समझने के लिए एक जरुरी सरकारी डॉक्यूमेंट पेश किया जाता है, जिसे इकोनॉमिक सर्वे कहा जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी रविवार को फाइनेंशियल ईयर 26-27 का यूनियन बजट 2026 पेश करने वाली है। लेकिन बजट से पहले आज संसद में एक और डॉक्यूमेंट पेश होना है जिसका नाम है इकोनॉमिक सर्वे। हिंदी में इसे आर्थिक समीक्षा या आर्थिक सर्वेक्षण भी कहा जाता है। इसे प्री-बजट भी कहा जाता है।

Economic Survey

इकोनॉमिक सर्वे असल में सरकार का परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट होता है, जो ये बताता है कि सरकार के पिछले बजट का देश की इकोनॉमी पर क्या असर रहा है? लेकिन बात यहीं नहीं खत्म होती, ये सरकार के परफॉर्मेंस रिपोर्ट के साथ-साथ देश की इकोनॉमी की भी परफॉर्मेंस रिपोर्ट होती है। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स के इकोनॉमिक डिविजन चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर की देखरेख में इकोनॉमिक सर्वे को तैयार करते हैं जबकि वित्त मंत्री इसे संसद में रिलीज करती हैं।

End of Feed