Inverted Tax Structure: सरकार बजट में कुछ उत्पादों पर इनवर्टेड ड्यूटी ढांचे में कर सकती है सुधार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 06:27 AM IST

Inverted Tax Structure: सरकार आगामी बजट में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कुछ उत्पादों पर इनवर्टेड ड्यूटी ढांचे के मुद्दे पर विचार कर सकती है।

Inverted Tax Structure: सरकार आगामी बजट में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कुछ उत्पादों पर इनवर्टेड ड्यूटी ढांचे के मुद्दे पर विचार कर सकती है। एक सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इनवर्टेड ड्यूटी ढांचा तैयार उत्पादों की तुलना में कच्चे माल पर अधिक कराधान से संबंधित है। अधिकारी ने कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इनवर्टेड ड्यूटी संरचना के मुद्दों पर विचार करने के लिए वित्त मंत्रालय के साथ 13-14 उत्पादों की एक सूची साझा की है।

Inverted Tax Structure

उलट शुल्क ढांचा में हो सकता है बदलाव

अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय हमेशा वस्तुओं की ऐसी सूची साझा करता है, जहां कलपुर्जों पर सीमा शुल्क तैयार उत्पादों की तुलना में अधिक होता है। हमने इसपर विचार करने के लिए वित्त मंत्रालय को अपने सुझाव दिए हैं। उलट शुल्क संरचना आर्थिक रूप से बेहतर नहीं है।

End of Feed