BSNL Rs 197 Recharge Plan: हर महीने या तीन महीने में मोबाइल रिचार्ज प्लान का खर्च जेब पर एक बोझ की तरह है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) के प्लान भी पहले की तरह सस्ते नहीं हैं। ऐसे में आपके पास एक अन्य कंपनी के सस्ते प्लान का ऑप्शन है। ये है बीएसएनएल (BSNL), जिसके पास कई ऐसे सस्ते प्लान हैं, जिनकी वैलिडिटी काफी अच्छी है। इन्हीं में एक प्लान है 197 रु का, जिसमें 70 दिनों की वैलडिटी मिलती है।
बीएसएनएल का 197 रुपये का रिचार्ज प्लान है 70 दिनों की वैलिडिटी वाला
क्या हैं प्लान के बेनेफिट
बीएसएनएल के 197 रु वाले प्लान में 15 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इसमें मुंबई-दिल्ली समेत नेशनल रोमिंग भी शामिल होगी। वहीं 15 दिन तक रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। उसके बाद डेटा स्पीड 40 केबीपीएस रह जाएगी।
70 दिनों की वैलिडिटी
इस प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। ये सारे फ्री बेनेफिट्स शुरुआती 15 दिनों के लिए हैं। मगर आपका प्लान 70 दिन तक एक्टिव रहेगा, जिसमें इनकमिंग कॉल शामिल है। वरना जियो और रिलायंस में 15 दिन बाद इनकमिंग बंद हो जाती है।
15 दिन बाद लगते हैं चार्ज
बीएसएनएल की वेबसाइट के अनुसार फ्री बेनेफिट्स के बाद लोकल/एसटीडी कॉल चार्ज 1 रुपये प्रति मिनट और वीडियो कॉल 1.3 रुपये प्रति मिनट लगेगा। वहीं लोकल और एसटीडी एसएमएस का चार्ज 2 रुपये और लोकल एसएमएस का चार्ज 80 पैसे होगा। वहीं डेटा चार्ज 25 पैसे प्रति एमबी होगा।
कई सर्किलों में 4जी सर्विस शुरू
अब महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, यूपी (पूर्व), यूपी (पश्चिम), उत्तरांचल, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चेन्नई टेलीकॉम जिला, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड और कर्नाटक सर्किल में बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क भी शुरू हो गया है।
