17 साल बाद मुनाफे में लौटी BSNL, दिसंबर तिमाही में 262 करोड़ रुपये का लाभ

बीएसएनएल ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 17 वर्षों में पहली बार तिमाही आधार पर लाभ दर्ज किया है। पिछली बार बीएसएनएल ने 2007 में तिमाही मुनाफा कमाया था।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इसके साथ कंपनी लगभग 17 वर्षों के बाद लाभ में आई है। उन्होंने इसे सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया, जो सेवा पेशकश और ग्राहक आधार के विस्तार पर ध्यान दे रही है।

End of Feed