Operation Sindoor Impact on Stock Market: भारत ने बुधवार की सुबह पाकिस्तान के खिलाफ "ऑपरेशन सिंदूर" को अंजाम दिया है। इस हमले में पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकवादी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट करने के लिए कई सटीक हमले किए गए। इस ऑपरेशन के बाद बुधवार को अनुमान था कि भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आ सकती है। मगर ऐसा नहीं है। आज बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती दिख रही है। करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 196 अंकों की मजबूती के साथ 80,837.07 पर और निफ्टी 63.40 अंकों की मजबूती के साथ 24,443 पर है।
ये भी पढ़ें -
किन शेयरों में है तेजी
- टाटा मोटर्स : 2.7 फीसदी
- पावर ग्रिड : 0.88 फीसदी
- बजाज फाइनेंस : 0.51 फीसदी
- भारती एयरटेल : 0.11 फीसदी
- एसबीआई : 0.06 फीसदी
सतर्क हैं निवेशक
करीब सवा 10 बजे तक के कारोबार में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भी देखा गया है। निवेशकों में सतर्कता देखी जा रही है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा है कि हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि भारत के इस सटीक हमले पर दुश्मन की क्या प्रतिक्रिया होती है।
उन्होंने कहा कि भारत के जवाबी हमले से बाजार पर असर पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि बाजार को इसकी जानकारी थी और उसने इसे कम करके आंका था।
इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मंगलवार को शेयर बाजार कमजोर पड़ गया था। ये भी निवेशकों की सतर्कता के चलते हुआ।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
