SBI Life Insurance Share Price Target 2025: बुधवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर फ्लैट बंद हुआ। कारोबार के अंत में ये BSE पर 0.30 रु या 0.02 फीसदी की बेहद मामूली गिरावट के साथ 1505.95 रु पर बंद हुआ। मगर एक ब्रोकरेज फर्म ने इसे खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है इसके शेयर के लिए टार्गेट प्राइस।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शेयर प्राइस टार्गेट 2025
ये भी पढ़ें -
SBI Life Insurance Target Price
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 1978 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 1505.95 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 31 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
सन 2000 में हुई शुरू
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, 2000 में शुरू हई एक लार्ज कैप कंपनी है। इसका मार्केट कैपिटल 1.51 लाख करोड़ रुपये है। ये फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में लगी हुई है।
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिन में ये शेयर 0.06 फीसदी गिरा है
- 1 महीने में ये सवा 6 फीसदी फिसला है
- 6 महीनों में शेयर 6.84 फीसदी ऊपर गया है
- 2024 में अब तक ये 5.27 फीसदी मजबूत हुआ है
- 1 साल में ये 6.59 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
