बिजनेस

Abha Power and Steel IPO: लगभग फुल सब्सक्राइब हुआ आभा पावर एंड स्टील का IPO, 75 रु के शेयर पर 33 रु GMP

Abha Power and Steel IPO GMP: आईपीओ में आभा पावर एंड स्टील का शेयर प्राइस 75 रु है। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 25 रु है। यानी ये लिस्टिंग पर 33 फीसदी रिटर्न दे सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक जीएमपी घटता-बढ़ता रहता है।

Image

आईपीओ में आभा पावर एंड स्टील का शेयर प्राइस 75 रु

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आभा पावर एंड स्टील का IPO खुला
  • प्राइस है 75 रु
  • जीएमपी पहुंचा 33 रु

Abha Power and Steel IPO GMP: आभा पावर एंड स्टील का एसएमई आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। ये आईपीओ 29 नवंबर को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 4 दिसंबर को हो सकती है। इसके आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। पहले ही दिन करीब 4 बजे तक ये 97 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी का मकसद एसएमई आईपीओ के जरिए 38.5 करोड़ रुपये जुटाना और एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर शेयर लिस्ट करना है।

ये भी पढ़ें -

Abha Power and Steel IPO GMP

आईपीओ में आभा पावर एंड स्टील का शेयर प्राइस 75 रु है। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 25 रु है। यानी ये लिस्टिंग पर 33 फीसदी रिटर्न दे सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक जीएमपी घटता-बढ़ता रहता है।

Abha Power and Steel Lot Size

आईपीओ में 41.39 लाख नए शेयर की बिक्री होगी, जबकि 10 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शामिल है। वहीं इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी कम से कम इतने शेयरों में निवेश करना जरूरी है।

क्या है कंपनी का बिजनेस

आभा पावर एंड स्टील छत्तीसगढ़ राज्य में लौह एवं इस्पात ढलाई के बिजनेस में लगी हुई है, और विशेष रूप से लौह एवं इस्पात के सभी ग्रेड्स में ढलाई और अनुकूलित उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में लगी हुई है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article