बिजनेस

MMTC Target: MMTC के शेयर में 30% कमाई का मौका, 1 साल में दे चुका है 160% रिटर्न

MMTC Share Price Target: शेयर मार्केट एक्सपर्ट सुमित ने MMTC के शेयर खरीदने की सलाह दी। उन्होंने इसके लिए 130 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर से 30 फीसदी रिटर्न दे सकता है। वहीं शेयर के लिए 95 रु का स्टॉप लॉस रखने की सलाह है।

Image

MMTC के शेयर में 30% कमाई का मौका

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • MMTC के लिए BUY कॉल
  • 130 रु का टार्गेट
  • 95 रु का रखें स्टॉप लॉस

MMTC Share Price Target: बुधवार को एमएमटीसी के शेयर में गिरावट आई है। BSE पर कंपनी का शेयर 103.05 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 103.95 रु पर खुला। करीब 3 बजे ये 2.80 रु या 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 100.25 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 14,970 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 131.88 रु और निचला स्तर 37.07 रु रहा है। MMTC के शेयर में 82 से 130 तक काफी तेजी देखने को मिली थी। मगर उसके बाद ये गिर गया। अब ये फायदा करा सकता है। जानिए शेयर का टार्गेट कितना है।

ये भी पढ़ें -

MMTC में निवेश की सलाह

ईटी नाउ स्वदेश के साथ शेयर मार्केट एक्सपर्ट सुमित ने बातचीत में MMTC के शेयर खरीदने की सलाह दी। उन्होंने इसके लिए 130 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर से 30 फीसदी रिटर्न दे सकता है। वहीं शेयर के लिए 95 रु का स्टॉप लॉस रखने की सलाह है।

कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिन में MMTC का शेयर 1.23 फीसदी फिसला है
  • एक महीने में शेयर का रिटर्न 5.62 फीसदी रहा है
  • 6 महीने में ये 30.6 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये 66.7 फीसदी ऊपर गया है
  • 1 साल में 160 फीसदी रिटर्न दे चुका है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article