बिजनेस

Paytm Share Price Today: पेटीएम के आ गए अच्छे दिन, लगाएं शेयर पर दांव, 900 रु का है टार्गेट

Paytm Share Price Target: सिटी ने पेटीएम के शेयरों पर अपनी रेटिंग को बेचने से अपग्रेड करके खरीदने की रेटिंग दी है। इसने पेटीएम के शेयरों के लिए अपने टार्गेट को दोगुने से भी अधिक बढ़ाकर 440 रुपये (पहले) से 900 रुपये कर दिया है।

Image

पेटीएम के आ गए अच्छे दिन

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम पर लगाएं दांव
  • 900 रु का है टार्गेट
  • नए यूजर्स जोड़ने की मिली मंजूरी

Paytm Share Price Target: प्रमुख ब्रोकरेज फर्म सिटी ने फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस, जो पेटीएम की पैरेंट कंपनी है, के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसने शेयर के लिए रेटिंग को SELL से अपग्रेड करके BUY कर दिया है। इतना ही नहीं सिटी ने शेयर के लिए टार्गेट को दोगुना भी कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अब कंपनी के लिए रेगुलेटरी जोखिम काफी हद तक पीछे रह गए हैं।

ये भी पढ़ें -

नए यूजर्स जोड़ने की मंजूरी: Paytm Share Price Today

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार सिटी की यह रिपोर्ट पेटीएम को नए यूपीआई यूजर्स जोड़ने की अनुमति दिए जाने के बाद आई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 22 अक्टूबर को UPI सर्विस के लिए नए यूजर्स को जोड़ने की मंजूरी दी।

कितना है शेयर का टार्गेट (Paytm Share Price Target)

सिटी ने पेटीएम के शेयरों पर अपनी रेटिंग को बेचने से अपग्रेड करके खरीदने की रेटिंग दी है। इसने पेटीएम के शेयरों के लिए अपने टार्गेट को दोगुने से भी अधिक बढ़ाकर 440 रुपये (पहले) से 900 रुपये कर दिया है।

कितना मिल सकता है रिटर्न: Paytm Share Price

पेटीएम का शेयर इस समय 776.75 रु पर है, जबकि इसका टार्गेट 900 रु है। यानी ये मौजूदा भाव से करीब 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। गुरुवार को करीब पौने 11 बजे BSE पर पेटीएम का शेयर 4.26 फीसदी की मजबूती के साथ 776.75 रु पर है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article