PI Industries Share Price Target: मंगलवार को पीआई इंडस्ट्रीज का शेयर BSE पर 80.15 रु या 1.74 फीसदी की मजबूती के साथ 4697 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर पीआई इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 71,262 करोड़ रु है। बता दें कि आपको ये एक महंगा शेयर लग सकता है, मगर इसमें कमाई का मौका है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।
पीआई इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह
ये भी पढ़ें -
5100 रु का है टार्गेट (PI Industries Share Target)
मोतीलाल ओसवाल ने पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 5100 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 4697 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 8.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिन में पीआई इंडस्ट्रीज का शेयर 2.94 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में ये 5.82 फीसदी मजबूत हुआ है
- 6 महीनों में शेयर ने 28.82 फीसदी फायदा कराया है
- 2024 में अब तक ये 35.16 फीसदी चढ़ा है
- एक साल में शेयर ने 27.66 फीसदी फायदा कराया है
क्या है कंपनी का बिजनेस
पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड कृषि और फाइन केमिकल्स तथा पॉलिमर बनाती है। कंपनी ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और घरेलू इक्विपमेंट इंडस्ट्रीज में उपयोग के लिए फाइन केमिकल, फसल सुरक्षा, पौधों के पोषक तत्व और बीज तथा इंजीनियरिंग प्लास्टिक बनाती है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
