Hindustan Unilever (HUL) Share Price : शेयर बाजार में FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर की कीमत में तेजी देखने को मिली और स्टॉक अपने ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया। स्टॉक में यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद देखने को मिला। दरअसल, कंपनी ने मल्टीनेशनल फ्रोजन डेसर्ट ब्रांड बनाने वाली कंपनी क्वालिटी वॉल को मूल कारोबार से अलग करने की योजना बनाई है। क्वालिटी वॉल्स का स्वामित्व हिंदुस्तान यूनिलीवर के पास है।
ग्लोबल आइसक्रीम कारोबार को अलग करेगी कंपनी!
एक्सचेंज फाइलिंग में 6 सितंबर (शुक्रवार) को कंपनी ने जानकारी साझा करते हुए बताया, "उचित विचार-विमर्श के बाद HUL के बोर्ड ने कंपनी के आइसक्रीम व्यवसाय की संभावनाओं का विस्तार से मूल्यांकन करने और बोर्ड को सिफारिशें करने के लिए कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों (स्वतंत्र समिति) की एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है।"
Hindustan Unilever (HUL) Share Price Target
ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल ने हाल ही में एक नोट में कहा था, "HUL हाई ग्रोथ वाले क्षेत्रों में पोर्टफोलियो को नया आकार देने पर अपना जोर बनाए रखना चाहता है, जहां कंपनी ने होम केयर लिक्विड, ब्यूटी, बॉडी वॉश और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों जैसी कैटेगरी की पहचान की है। एचयूएल उपभोक्ता जरूरतों को बेहतर ढंग से एड्रेस करने के लिए चैनल भागीदारों के साथ जुड़ रहा है।" ब्रोकरेज ने 3,200 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।
Hindustan Unilever (HUL) Share Price History
बीएसई एनालिटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ समय से स्टॉक ने साधारण रिटर्न दिया है। पिछले एक हफ्ते में स्टॉक महज 4 फीसदी से अधिक जबकि 1 महीने में 6 फीसदी से अधिक चढ़ा है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 20 फीसदी से अधिक और इस साल अब तक मात्र 10 फीसदी उछले हैं। कंपनी ने निवेशकों को पिछले एक साल में 16 फीसदी से अधिक, दो साल में 12 फीसदी से अधिक, तीन साल में 4 प्रतिशत से अधिक और पांच साल में 59 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 6,86,820.77 करोड़ रुपये था।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
